फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के कार्यों पर नजर रखेंगे एसपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के प्रशासनिक सभागार में बुधवार को एसपी आरपी सिंह ने एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) के कार्यों की समीक्षा की। एसपी ने एसपीओ को अपराधियों के बारे में सूचना एकत्र कर थाना/चौकी प्रभारी को देने का निर्देश दिया। पीड़ितों की मदद न करने वाले पुलिस कर्मियों के कार्य प्रणाली के बारे में भी सूचना देने की बात कहीं। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि एसपीओ अपने-अपने क्षेत्र में हेरोइन, गांजा बेचने वालों को चिन्हित कर संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को सूचित करें। सूचना देने के बाद भी पुलिस अगर मादक पदार्थ के कारोबारियों एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो सीओ, एएसपी या उन्हें स्वंय सूचित करें। ताकि कार्य के प्रति संजीदगी न दिखाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि जंगली इलाकों में तेंदू के पत्ते की तुड़ान शुरू होने वाली है। इसको देखते हुए जंगली इलाकों के रहने वाले एसपीओ अलर्ट रहे। तेंदू पत्ता की तुड़ान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिन्हित कर उनके बारे में सूचना दें। समाज में अशांति का माहौल पैदा करने वालों की सूची तैयार कर थाना प्रभारियों को उपलब्ध कराएं। सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय, आरआरआई अरूण कांत सिंह, एसपीओ संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें