फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा दो ट्रैक्टर तथा एक स्कार्पियो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के अहिरबुढ़वा गांव स्थित पांगन नदी से बालू लोड कर ले जाते समय दो ट्रैक्टर को बभनी पुलिस ने गुरुवार को देर शाम सीज कर दिया। वहीं तीसरा ट्रैक्टर को लेकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि पांगन नदी से तीन ट्रैक्टर बालू लाद कर निकल रहे हैं। बभनी पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और जैसै ही तीनों ट्रैक्टरों को लेकर पुलिस टीम चलने लगी तभी एक ट्रैक्टर को चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। अन्य दोनों ट्रैक्टरों को थाने में ले जाकर सीज कर दिया गया। इसकी सूचना खनन विभाग तथा वन विभाग को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने दे दिया है। उधर तीसरा ट्रैक्टर भगाने वाला मालिक पकड़ में आ गया उसके स्कार्पियो का कागजात न होने पर पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें