फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन समूह संचालकों के खिलाफ गबन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को स्वयं सहायता समूह के तीन संचालकों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर कई लोगों के लाखों रुपये लेकर न देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज के आर्यनगर निवासिनी वादिनी शहनाज अजरा का कहना है कि उसके मोहल्ले में रहने वाली एक महिला समेत तीन लोग स्वयं सहायता समूह एवं बीसी का संचालन अपने घर पर करते थे। इन लोगों ने कई लोगों से समूह में जमा कराने के नाम पर लाखों जमा कराया है। समूह से जुड़े लोगों ने उससे 4,43,000 कर्ज के रूप में लिया है। कई माह बीतने के बाद भी उसका रुपया वापस नहीं किया गया। उसका कहना है कि धन मांगने समूह की संचालिका ने कहा कि मकान बेचकर धनराशि वापस कर देगी, लेकिन अभी तक उसे रुपये लौटाए नहीं गए। इसको लेकर कुछ लोगों ने पंचायत भी की, फिर भी रुपये वापस नहीं मिले। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शहनाज अजरा की तहरीर पर राबर्ट्सगंज निवासिनी समूह संचालिका शबीना पत्नी वसीम अहमद, वसीम अहमद पुत्र बाबू अहमद और मोना पत्नी मुकद्दर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें