घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खड़देऊर गांव में कटिया लगाकर बिजली चोरी करने के मामले में गुरुवार को दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जेई विनय कुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि खड़देऊर गांव में विद्युत जांच के दौरान महीपचंद्र श्रीवास्तव एवं फूलचंद्र श्रीवास्तव पुत्र बांकेलाल श्रीवास्तव अवैध तरीक़े से कटिया मारकर बिजली चोरी कर उपभोग करते हुए पाए गए। इस संबंध में जेई विनय कुमार गुप्ता की तहरीर पर महीपचंद्र श्रीवास्तव व फूलचंद्र श्रीवास्तव पुत्र बांकेलाल श्रीवास्तव के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।