फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन बाद भी व्यापारी के मौत की नहीं सुलझी गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। 18 दिन पूर्व राबर्ट्सगंज नगर के बीज व्यवसायी राजेश की हुई मौत की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। बुधवार को मृतक के पिता ने एसपी को हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि हत्यारोपी खुलेआम घूम कर उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बतादें कि 19 अगस्त की रात राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल निवासी बीज कारोबारी कमला के इकलौते पुत्र राजेश की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अर्चना का कहना था कि लाखों रुपये कर्ज होने की वजह से उसके पति ने आत्महत्या कर लिया। जबकि मृतक के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस राजेश के ससुर, उसके बेटे, चचिया ससुर, उसके बेटे और सास के खिलाफ हत्या समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने संदिग्ध चीजों को कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि पीएम रिपोर्ट में चोट लगने से उनके बेटे की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस किसी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष ढंग से विवेचना की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें