फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर उठा ले गए सामान और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में मंगलवार की दोपहर कुछ लोग एक होटल का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। होटल संचालक ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर बस स्टैंड के पास के एक होटल मालिक ने नगर के ही कुछ लोगों पर होटल का ताला तोड़कर सामान व एक लाख रुपए जबरिया निकलने की शिकायत पिपरी थानाध्यक्ष से की है। पिपरी थाने में दिए शिकायती पत्र में भुुक्तभोगी ने लिखा है कि वह अपने होटल का ताला बंद कर कर्मचारियों की तलाश में कहीं गया था, इसी दौरान पास ही रहने वाले चार लोगों ने ताला तोड़कर वहां से काफी सामान व एक लाख रुपये नगद उठा ले गए। सूचना पाकर जब भुक्तभोगी मौके पर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके पुत्र को चाकू से मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें