बीजपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व दहेज मांगने के मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर रविवार को स्थानीय पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित दहेज का मामला दर्ज किया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली युवती ने नेमना गांव निवासी एक युवक पर स्थानीय थाने में दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि विगत पांच साल से युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने नेमना गांव पहुंचकर युवक व उसके परिजनों के समक्ष विवाह करने का दबाव बनाया तो युवक पहले तो टालमटोल करने लगा फिर स्वजातीय होने के कारण पांच लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल दहेज के रूप में देने की मांग पर शादी करने की बात कहने लगा। पुलिस ने पुजारी लाल, , भाई दिनेश, बहन रूपाली व कंसराम की पत्नी के खिलाफ दहेज का मामल दर्ज कर लिया है।