सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने दो लोगों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। डीएम ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव निवासी यूनूस पुत्र गुलाम मुहम्मद, कोन थाना क्षेत्र के ग्राम-पड़रछ टोला कुड़वा के जमशेर अहमद पुत्र हैदर अली को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। उधर, डीएम ने आपराधिक कार्यों में लिप्त पाये जाने पर शक्तिनगर थाना क्षेत्र के ग्राम-अंबेडकर नगर निवासी रामजनम भारती संजय कुमार, कोन थाना क्षेत्र के ग्राम खरौंधा टोला बोदार निवासी लालता प्रसाद, विजय कुमार को प्रत्येक माह की एक व 15 तारीख को अच्छे आचरण के संबंध में अपनी गतिविधियों की सूचना स्थानीय प्रभारी निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।