फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी,जेवर व मोबाइल पर किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। रविवार भोर में चोरों ने एनसीएल खडिय़ा क्षेत्र के आवास से नगदी, सोने की चेन व दस हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस चोरी की तलाश में जुट गई है। विवरण के मुताबिक एनसीएल के कर्मी खुशहाल सिंह के यहां शनिवार रात पूजापाठ का कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में कुछ नजदीकी लोगों के साथ रिश्तेदार भी शामिल हुए। देर रात रिश्तेदार जेपी सिंह सहित कई लोग अस्थायी तौर आंवटित आवास में सोने चले गए। रूम में कई लोगों की मौजूदगी थी। बताते रात तीन बजे के बाद मुख्य दरवाजे को धक्का देकर चोर अंदर घुसे और रूप में सो रहे आशुतोष सिंह कीमती मोबाइल व व पर्स में मौजूद पैसे निकालने के बाद अमित शुक्ला के पर्स से भी पैसे साफ कर दिया। जेपी सिंह के पर्स में पड़ा करीब पांच हजार रूपये व मोबाइल उठाने के बाद चोरों ने उनकी गले में पड़ी ढ़ाई भर की सोने की चेन खिंच लिया। इसी दौरान जेपी सिंह नींद खुली आर उन्होंने चोर का दौड़ाया तो एक तिसरीे मंजिल से एक स्टेप नीचे उतरने के बाद सीधे नीचे कूद कर भा गया। पीड़ित आशुतोष के मुताबिक नगदी, जेवर व मोबाइल सहित करीब एक लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस मामले कुछ संदिग्धों के नाम सामने आने के बाद पुलिस की पड़ताल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें