सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट के मामले मेें मंगलवार को पुलिस ने सगे भाईयों समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। देवराढ़ गांव में मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने सो रहे एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलवार घायल को घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
महेश की तहरीर पर उसी के गांव के कल्लू, उसके भाई ददन, विनोद और लल्लू के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मामला महुआव गांव का है। कुछ लोगों ने पारसनाथ को मारपीट कर घायल कर दिया। पारस की शिकायती पत्र पर जनार्दन सिंह, शिव नारायण सिंह, रामकपाल और अरविंद के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।