बीजपुर (सोनभद्र)। सीआईएसएफ आवासीय परिसर के पास शनिवार की सायं अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बीजपुर कोरियर कम्पनी में कार्यरत डोडहर निवासी (25) वर्षीय विनोद गुप्ता पुत्र बसन्त लाल गुप्ता बाइक से शनिवार की सुबह अपने काम से विंध्यनगर गया हुआ था शाम को वापस लौटते वक्त सीआईएसएफ कालोनी से थोड़ी दूरी पर टावर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार मौके से फरार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि बीजपुर की ओर आ रही तेज गति की बाईक ने विनोद को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े। दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई, विनोद की हालत गम्भीर देख मौके से बाइक उठा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा विनोद को रिहन्द चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।