फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों में चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज नगर में स्थित नवीन सब्जी मंडी गेट के समीप स्थित दो टायर और दो बीज की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने दुकानों के ताले भी तोड़ लिए थे। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर चोरों की मंशा पर पानी फिर गया। चोरी करने के प्रयास की शक में पुलिस ने संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। नवीन सब्जी मंडी के समीप राबर्ट्र्सगंज नगर निवासी संदीप कुमार जायसवाल, राजेश सिंह पटेल की टायर और पीतांबर व विनोद की थोक एवं फूटकर बीज की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों को बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दुकानदार दुकानों पर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकानदारों ने शटर उठाकर अंदर देखा तो सामान गायब नही थें। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दुकानदारों से जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि दुकानों का ताला तोड़ने की शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कहा कि दुकानों मेें चोरी का प्रयास करने वालों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें