फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की पिटाई में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में मंगलवार की सुबह मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में एक दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के ही पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरट निवासी मन्नू शर्मा (32) पुत्र हीरालाल शर्मा दिव्यांग है और उसने घर के पास साग सब्जी की खेती की है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे मन्नू अपनी फसल को चोरी और जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लोहे का तार लगा रहा था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले समयलाल साहू और उसके परिजन वहां पहुंच गए और उससे तार लगाने को लेकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। लाठी डंडे से हुई पिटाई में मन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका बायां हाथ फैक्चर हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मन्नू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कोरट निवासी समयलाल साहू पुत्र मोहर, उसकी पत्नी और पुत्र मंगरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें