घोरावल। थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार की रात व रविवार को हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोरावल के दुबखिली गांव निवासी बृजेश (25) पुत्र रामनकिशुन रविवार की दोपहर बाइक से गांव में ही कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना शनिवार देर रात की है। मधुपुर के मुबारकपुर गांव निवासी इंदर (21) पुत्र सियाराम बाइक से कड़िया गांव के मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक अन्य बाइक से टकरा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।