दया छपरा। एनएच 31 पर पांडेयपुर ढाला के पास सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से पांडेयपुर ढाला निवासी ओमप्रकाश मिश्रा उर्फ बाबा (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बाबा शाम को एनएच किनारे लगे हैंडपंप से पानी लेकर डेरे की ओर जाने के लिए सड़क पार रहे थे कि इसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दी।