फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के बभनी मोड़ तिराहे पर बुधवार की शाम करीब सवा पांच बजे रेेेणुकूट से बीजपुर की ओर जा रहे चौदह चक्का ट्रक ने नूरे आलम (25) पुत्र मनोवर हुुसैन निवासी ग्राम बेलौदर, थाना हरिहरगंज पलामू झारखंड का रौंद दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह बीजपुर जाने के लिए बभनी मोड़ तिराहे पर बस की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी बीच रेनुकूट की तरफ से बीजपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार से चौदह चक्का ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। ट्रक को ग्रामीणों ने असनहर में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें