फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देने के नाम पर ऐंठे हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नगर क्षेत्र में कई महिलाओं से रोजगार देने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की दोपहर महिलाएं जब पुलिस चौकी पहुंची, तब यह मामला सामने आया। वहां बुलाए गए एजेंट ने रुपये वापस किए, तब पीड़ित महिलाएं शांत हुई। चुर्क गांव और वार्ड आठ निवासी गुड्डी, राजकुमारी, सीमा, पुष्पा, मुन्नी देवी, शारदा, रुक्मिना, प्रभावती, सुरसती, शैल कुमारी आदि का कहना था कि चुर्क के ही मौजू नामक व्यक्ति ने उन्हें अगरबत्ती का रोजगार देने के नाम पर प्रत्येक से पांच सौ से एक हजार रुपये ऐंठ लिए। कई महीने बीत जाने पर भी अगरबत्ती बनाने का सामान नहीं मिला तब वह पुलिस के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें