सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर से नवंबर माह में संदिग्ध हाल में लापता एक किशोरी को शुक्रवार को पुलिस ने ढूंढ निकाला। किशोरी अपने प्रेमी के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक गांव में रह रही थी। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसके पिता अक्सर मारते-पीटते थे, इसलिए वह घर से भाग कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि किशोरी नाबालिग है इसलिए उसे नारी सुधार गृह में रखा गया है।