फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वाले युवक को पीटकर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में कुछ लोग एक युवक को महिला की पर्स से रुपये चुराते रंगेहाथ पकड़ लिया। भीड़ ने युवक को पीट कर बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी युवक को छुड़ा कर कोतवाली ले गई। दोपहर करीब दो बजे निजी अस्पताल में कुछ लोगों ने एक युवक को उपचार कराने गई महिला के पर्श से रूपये निकालते पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की तो वह विवाद करने पर अमादा हो गया। इससे खफा अस्पताल के एक कर्मचारी समेत दो-तीन अन्य लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने भीड़ की चंगुल से मुक्त कराकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही मिलने पर उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान किया जाएगा। बतादें कि इन दिनों जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में नशेड़ी खुराक पूरा करने के लिए मरीजों का सामान, रुपये चुरा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें