सोनभद्र। नौ दिन पूर्व राबर्ट्सगंज के रेलवे फाटक के पास छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को अपने मां-बाप के साथ कोतवाली पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि सूचना देने के बाद भी कार्रवाई न होने से आरोपी तरह-तरह की धमकी दे रहा है। छेड़खानी का मामला संज्ञान में आने पर कोतवाल ने हल्का दारोगा को तत्काल आरोपी को पकड़ने केे लिए भेजा। दारोगा ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह मिला नहीं है।