फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या कराने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में मंगलवार को पुलिस ने फरार चल रही हत्यारोपी दिपावली और प्रदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया। दिपावली के ऊपर अपने पति राम प्रवेश की हत्या कराने का आरोप है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि पांच मार्च 2018 को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कंडाकोट पहाड़ी के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। कई दिनों बाद मृतक की शिनाख्त उसके कपड़े से रामप्रवेश निवासी कूरा के रूप में हुई। मृतक की मां मालती की तहरीर पर पुलिस ने अमौली गांव निवासी गुलाब चौहान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पकड़ी गई कूरा गांव निवासी दिपावली ने अपने प्रेमी गुलाब और उसके बेटे प्रदीप चौहान से पति रामप्रेवेश की हत्या करवाई थी। ताकि वह प्रेमी के साथ रह सके। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने कंडाकोट पहाड़ी से शव को नीचे फेंक दिया था। बताया कि मुख्य अभियुक्त गुलाब पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें