म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के किरवारी गांव में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने कृष्णा (12) पुत्र तेजबली की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सिर में चोट होने के नाते उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।