फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का शेड तोड़ कर मोबाइल दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बभनी) । मुख्य बाजार में स्थित मोबाइल दुकान में गुरुवार की रात छत की शेड तोड़कर चोर मोबाइल तथा नगदी चुरा ले गए। दुकानदार साहिन ने बताया कि गुरुवार की रात में दुकान का शेड तोड़कर लगभग 90 पीस एन्ड्रायड मोबाइल जिसकी किमत लगभग छह लाख एवं 45 हजार रुपये नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में आठ बजे के बाद दुकान बंद कर घर चला आया। शुक्रवार की सुबह जब नौ बजे दुकान खोला तो दुकान के सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे। इसके बाद दुकान के छत पर नजर गई तो छत की शेड टूटी हुई दिखाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें