ओबरा। थाना क्षेत्र के चोपन रोड स्थित एक निमार्णाधीन मकान से चोरो ने गुरुवार की देर रात नगदी समेत हजारो के गहनो पर हाथ साथ कर दिया। चोरी की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। चोरी की सूचना पीड़ित द्वारा थाने मे दे दी गयी है। थाने में दी गयी तहरीर के आधार पर पीड़ित रीता देवी पत्नि राम भुआल गौड निवासी चोपन रोड ने बताया की निमार्णाधीन मकान से चोरो ने घुस कर 15 हजार नगदए दो एंड्राइड मोबाईलए एक पुस बटन मोबाईलए दो सोने की अगूठीए एक कान का झुमका चोरी कर लिया गया। बताया कि बच्चों के कमरे से मोबाईल तथा पीड़ित के कमरे से चोरो द्वारा वह रखे गल्ले व गहनों को चोरी कर लिया गया है। बतादे कि निमार्णाधीन मकान में दरवाजे नही नही लगे हुए थे। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।