घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा गांव में हुई दुर्घटना के एक मामले में गुरुवार देर रात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घुवास कालोनी निवासी अवनीश मौर्या (22) पुत्र बाबूलाल मौर्या और दिनेश (18) पुत्र रामनाथ बाइक से एक जनवरी को नववर्ष की पिकनिक मनाने मुक्खा फाल गए थे। दिन में करीब तीन बजे वापस लौटते समय मुक्खा गांव में सामने से आ रहे ट्रक से बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में घायलों के चाचा प्रेमचंद्र की तहरीर पर ट्रक चालक अतीश नाम पता अज्ञात के खिलाफ गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।