फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान में मिला शव मुंशी का था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली में स्थित एक खदान में मिले लावारिस शव की शिनाख्त आशिक अली (42) के रूप में सोमवार को हुई वह भानू गुप्ता के क्रशर प्लांट पर मुंशी का काम करता था। मृतक के घरवालों ने हत्या कर शव को खदान में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मौत कैसेे हुई इसकी जांच करने में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को बिल्ली में देवेंद्र के खदान में अज्ञात युवक का शव उतराता मिला था। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से खदान से शव को बाहर निकलवाया तो पता चला कि कई दिन पुराना है। जिला अस्पताल के मर्चरी में शव को रखवाने के बाद पुलिस मृतक के घरवालों का पता लगा रही थी। सोमवार की सायं मृतक की पहचान आशिक अली निवासी खाला थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड के रूप में हुई। घरवालों ने बताया कि आशिक भानू गुप्ता के क्रशर प्लांट पर मुंशी का काम करता था। जहां काम करता था वहां से काफी दूरी पर स्थित खदान में मुंशी का शव मिलना हत्या करने की आशंका जता रहा है। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक के घरवालों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें