सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में किशोरियों से छेड़खानी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। पुरानी रंजिश में दो-तीन युवकों ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी होने पर किशोरी के घरवाले युवकों के वहां शिकायत करने के लिए पहुंच गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के आते ही विवाद करने वाले भाग निकले। पुलिस ने बताया कि मारपीट के आरोप में दो को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पक्ष की एक-एक किशोरियों ने एक-दूसरे के घर के युवकों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट करने की तहरीर दी है।