फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश डेम पर लगी आग, सैकड़ों पेड़ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा बाजार स्थित ऐश डेम पर गुरुवार को अचानक आग लग जाने से सैकड़ों हरे पेड़ झुलस गये। धुआं के गुब्बार व आग के विकराल रूप से आसपास के लोगों के भी होश उड़ गए। अनपरा बाजार से सटे ऐश डेम पर बुधवार को भी आग लगी थी, जिसे रेणुसागर के दमकल कर्मियों ने बुझा दिया था। गुरुवार की अपराह्न आग ने एक फिर विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसमान में धुएं के गुब्बार दूर से नजर आने लगे। आग से सैकड़ों हरे पेड़ झुलस गए। आग को देखकर आसपास के लोगों के भी हाथ पांव फूलने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें