फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक भाग गया। सूचना के बाद सीओ ज्ञान प्रकाश राय मौके पर पहुंचे। बालिका से पूछताछ की। पिता की तहरीर पर आरोपी नरसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बालिका घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त पड़ोस का रहने वाला नरसिंह उसे अपने साथ घर ले गया और बच्ची से छेड़खानी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। देर रात पिता पीड़ित बालिका को लेकर थाने पहुंचा। पिता ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी नरसिंह के खिलाफ पास्को एक्ट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें