फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में फेल हुए अफसर, फिर निकले 720 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। टोल प्लाजा से ओवरलोड वाहनों का पास होना रुक नहीं रहा। लगातार पांचवें दिन बुधवार की रात से लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 720 ओवरलोड वाहन गुजरे। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद मामला गंभीर होते देख स्थिति नियंत्रण में करने के लिए अपर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को गुरुवार को सोनभद्र आना पड़ा। बैठक करने के साथ ही उन्होंने मारकुंडी और हाथीनाला में वाहनों की जांच पड़ताल की। उनके साथ वाराणसी जोन के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डीके त्रिपाठी और मिर्जापुर के आरटीओ भी मौजूद रहे। एआरटीओ अवधेश कुमार के मुताबिक टोल से गुजरे 570 वाहनों के ई चालान किए गए हैं। 40 वाहनों से सात लाख जुर्माना वसूला गया और 52 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को पार कराने वाला गिरोह प्रशासनिक अमले पर भारी पड़ रहा है। परिवहन विभाग की टीमें सख्ती बरत रही हैं तो रात में गिरोह के सदस्य वाहनों को टोल प्लाजा से पार करा दे रहे हैं। बुधवार की रात 11.55 से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 720 ओवरलोड वाहन टोल प्लाजा से निकले। उधर, दोपहर एक बजे के करीब अपर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वीके सिंह एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। ओवरलोड पर शिकंजा नहीं कसने पर संबंधितों को फटकार भी लगाई। कहा कि अब पर्याप्त मात्रा में फोर्स मिल गई है, ऐसे में अभियान और तेजी किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि अगर चेकिंग के दौरान कोई व्यवधान डालता है तो जिलाधिकारी और एसपी को अवगत कराएं।
उधर, जनपद में आएअपर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रवर्तन वीके सिंह ने कहा कि सोनभद्र में विशेष चेकिंग अभियान अब लगातार चलेगा। विशेष चेकिंग अभियान को 23 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिले के तीनों एआरटीओ, तीन बाहर के एआरटीओ 23 जनवरी तक ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेंगे। उसके बाद आठ आठ घंटे की शिफ्ट में लगातार जिले के एआरटीओ को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि दस दस दिन के लिए आस पास के एआरटीओ की ड्यूटी तब तक सोनभद्र में लगायी जाएगी जब तक ओवरलोड पूरी तरह से बंद न हो जाएगा। कहा कि वह दस जनवरी से लेकर आज तक की रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेंगे। कहा कि पीएसी के मिल जाने से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने में अफसरों को आसानी होगी। कहा कि ई चालान करने के साथ ही विभागीय अफसर मोटर मालिकों को अंडर लोड चलने की अपील कर रहे हैं। माना कि ई चालान में कुछ दिक्कतें आ रही है। एक साथ सैकड़ों वाहनों के चालान करने के दौरान कुछ दिक्कतें आ रही हैं उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। वाहन चेकिंग के दौरान अगर असामाजिक तत्व समस्या खड़े करते हैं तो यह लॉ एंड आर्डर के दायरे में आता है। इसके लिए संबंधित एआरटीओ को जिलाधिकारी और एसपी को बताने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी यहां पर कुछ कमियां मिली है इसकी रिपोर्ट सीधे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के जरिये शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें