फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में मारपीट, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में सोमवार देर शाम रुपये के लेनदेन को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर मिली है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से रीता (36) घायल हुईं हैं। तहरीर देकर उसने बताया कि उसकी छोटी सी दुकान है। गांव के सकलू ने उसकी दुकान से उधार किया। रुपये मांगने पर सकलू तथा उसकी पत्नी ने मारपीट कर लिया। दूसरे पक्ष से घायल संत कुमारी (37) ने तहरीर देकर बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर तेजू व उसकी पत्नी रीता तथा लड़की बच्ची ने मिलकर मारा पीटा। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं का डॉक्टरी परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराते हुए दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें