फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरंगा गांव में विश्वनाथ गुप्ता और ललई यादव का परिवार अगल-बगल रहता है। दोनों पक्षों में जमीन संबंधी पुराना विवाद है, जिसका मुकदमा भी चल रहा है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे ललई का मवेशी विश्वनाथ के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले तो गाली गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विश्वनाथ गुप्ता (70) पुत्र सीताराम वीरेंद्र गुप्ता (28) पुत्र विश्वनाथ, इंद्र कुमार गुप्ता (42) पुत्र विश्वनाथ, द्वितीय पक्ष से ललई यादव (70) पुत्र लक्ष्मण यादव, बहादुर यादव (65) पुत्र लक्ष्मण, राजकुमार यादव (32) पुत्र लक्ष्मी, लालजी यादव(25) पुत्र ललई यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां इंद्र कुमार, विश्वनाथ, लालजी यादव व ललई यादव को गंभीर चोटें आने के कारण डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने करमा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें