घोरावल। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट में तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर शाम खुटहां निवासी करिश्मा (18) पुत्री शिव प्रसाद को सड़क पर मिट्टी रखने के विवाद में गांव के ही रामसकल व उसके परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। करिश्मा की तहरीर पर रामसकल, फूलवंती व राजकुमारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही रामसकल को गिरफ्तार कर लिया। पड़वनिया गांव में सोमवार को आपस में पट्टीदार अनुज पुत्र रामाश्रय और सुनील कुमार पुत्र जगदीश मेड़ काटने के विवाद में गाली गलौज व मारपीट हुई।