फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाम छह बजे किशोरी अपनी सहेली के साथ मंदिर गई थी। मंदिर पर गांव का ही लड़का उसे रोक कर बात करने लगा तो उसकी सहेली उसे छोड़कर घर चली गई। इसके बाद युवक ने बालिका को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर आरोपी राजकुमार (19) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को आरोपी का चालान करते हुए महिला पुलिस के साथ पीड़िता को मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें