अनपरा। अनपरा थाना व रेणुसागर चौकी पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से शराब व गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी कर पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 लीटर शराब व साढे छ किग्रा गांजा बरामद किया है। रेणुसागर पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर स्थानीय तिराहे से रेणुसागर शिव मंदिर निवासी राम मोहन जायसवाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर जरकिन में 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इधर अनपरा थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना रविवार की सुबह गांजा बेचने के फिराक में लगे दीपक को गिरफ्तार किया है। दीपक के पास से साढे छ किग्रा गांजा बरामद हुआ है। उसे ममुआर मोड़ के पास पुलिस ने दबोचा। इस आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है।