फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्मं करने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ दुष्कर्मं का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर हुई। शनिवार को आरोपी को पकडने के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि चार फरवरी 2019 की रात करीब 11 बजे वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ सो रही थी। उसी वक्त गांव का एक युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा कर घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। हालांकि उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके देवर समेत अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ कर सौ नंबर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह न्याय के लिए अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल की। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी बाबूलाल के खिलाफ घर मेें घुसकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें