फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक पकड़ा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अवैध बालू खनन की सूचना पर एसडीओ ओबरा के निर्देश पर शनिवार की देर रात जुगैल रेंज में स्थित सोननदी के किनारे गुजरी नाला के पास वन सुरक्षा दल की टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू से लदा एक दस चक्का ट्रक पकड़ कर चोपन वन रेंज परिसर में सीज कर दिया। वन सुरक्षा दल का नेतृत्व कर रहे वन दरोगा टीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जुगैल रेंज में हो रहे अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर छापेमारी के दौरान एक दस चक्का ट्रक अवैध बालू लादकर जाते समय पकड़ कर सीज किया गया। छापेमारी टीम में प्रेमचंद पटेल, सुदर्शन प्रसाद, मुलेश चंद सहित दैनिकी कर्मचारी सम्मलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें