फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो पेड़ से अधिकारी, मतदान अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के शीशटोला गांव से करीब पांच किमी दूर छत्तीसगढ़ के करमडीहा गांव में सोमवार की शाम करीब तीन बजे एक स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इससे उस पर सवार मतदान अधिकारी तृतीय गणेश राम (35) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन मतदान अधिकारी और वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मंगलवार को होने वाले मतदान की ड्यूटी में जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। इसके लिए बलरामपुर जिले से मतदान कर्मियों को लेकर जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर करमडीहा गांव में पेड़ से टकरा गई। इस हादसे मेें तृतीय मतदान अधिकारी गणेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा पीठासीन अधिकारी सुरेश प्रसाद गुप्ता (36), मतदान अधिकारी प्रथम अशोक कुजूर (32), मतदान अधिकारी द्वितीय राजेश कुमार (34) व चालक विनोद मांझी (30) घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस ने सभी घायलों को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया। सभी मतदान अधिकारी मतदान केंद्र क्त्रस्मांक 51 पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें