सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिचपई निवासी स्वप्न कुमार से नौकरी दिलाने के नाम पर शक्तिनगर निवासी एक व्यक्ति ने मई 2016 में पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। वास्तविकता मालूम होने के बाद पीड़ित ने रुपये का तकादा किया। रुपये न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। वहां से एफआईआर का आदेश दिया गया, जिस पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रवींद्र कुमार चौधरी निवासी विद्युत विहार कालोनी, शक्तिनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।