घोरावल । दो दिन पूर्व घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में हुए मारपीट के मामले में सोमवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। दोनों पक्ष के घायलों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि शिल्पी गांव निवासी अनूप कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार रात करीब नौ बजे ग्राम प्रधान दिनेश कुमार अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस कर उसकी पत्नी रामकली (55) और बबोली (60) को पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में प्रधान दिनेश, मोहन उर्फ शिवकुमार, देवकुमार और संजय कुमार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। उधर दूसरे पक्ष से देवकुमार ने आरोप लगाया गया है कि बबोली समेत अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर सुखवंती (25) और देवकुमा (30) की पिटाई कर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में घायलों का उपचार हुआ। देवकुमार की तहरीर पर बबोली, जयसिंह और रामकली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।