बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर में विवाहिता के उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक डोड़हर गांव निवासी सुनील पुत्र नवाब के खिलाफ उसकी पत्नी ने तहरीर दी थी। उसका आरोप है कि सुनील मामूली बात को लेकर मारपीट करता है। मामले की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चालान किया गया है।