कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव के समीप मंगलवार को एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का साइड का शीशा टूट गया। घटना से क्षुब्ध कार सवार युवकों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
सुबह साढ़े नौ बजे राबर्ट्सगंज से जैलो कार वाराणसी जा रही थी। ममुआ के समीप राजमार्ग पर ओवरटेक करने की चक्कर में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार दाहिना साइड शीशा टूट कर गिर पड़ा। कार का चालक एवं उसमें सवार लोगों ने ट्रक को रोक कर चालक से शीशा लगवाने की बात कहीं तो वह उनसे उलझने लगा। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने चालक को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कहा कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासी कार चालक रंगजीत ने मिर्जापुर जिले के कलवारी निवासी ट्रक चालक अशोक के खिलाफ तहरीर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।