फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पति निकला पत्नी का हत्यारा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जामा मस्जिद के पीछे स्थित नर्सरी में 20 दिसंबर को मिली अज्ञात शव के मामले में विंध्यनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद से हत्या के कारणों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मृतका के पूर्व पति देवशरण से जब पूछताछ की गयी तो पूरा घटना क्रम सामने आ गया। उसने बताया कि मृतका बिंदू साकेत उससे अलग होकर नवजीवन बिहार निवासी अजय नामक युवक के साथ उसके दो बच्चों को लेकर रह रही थी। 20 दिसंबर को वह उसे और बच्चों को लेने के लिये गया था। काफी प्रयास के बाद भी जब बात नहीं बनी तो उसने बिंदू की गला दबाकर हत्या कर दी एवं बिन्दू के साथ ज्यादती भी की। घटना के पश्चात शव को नर्सरी के अंदर ले जा कर फेक दिया और दोनों बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में एसआई आर एम तिवारी, आंचल सिंह, एनपी तिवारी, अशोक शर्मा, वीरेन्द्र त्रिपाठी, सुनील पाठक, राजेश शुक्ला, रामबहोरी, आरक्षक अजय, आनंद, रवि एवं कमल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें