सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप से शुक्रवार रात करीब दस बजे पल्सर बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज निवासी राजेश पांडेय पंप पर बाइक खड़ी कर पूजा पांडाल में पूजा करने के लिए गया था। वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। बाइक चोर की तलाश की जा रही है।