फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पहाड़ी से टकराकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में स्थित जमतीहवा नाला के पास शनिवार की रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए और वाहन से निकल कर चले गए। ग्रामीणों ने वाहन में किसी को न पाकर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। सिंगरौली निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो लेकर उसका ड्राइवर चोपन गया। वहां से उसे सिंगरौली जाना था, लेकिन वह अपने ससुराल म्योरपुर चला गया। वहां से लौटते समय अनियंत्रित बोलेरो पहाड़ी से टकराकर पलट गया। बोलेरो में सवार दो लोग निकलकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें