फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारत व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही किसानों के भलाई के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं से किसान भाइयों से शत-प्रतिशत लाभ दिलायें जाय। किसानों के खेतों में उत्पादकता बढ़ानेतथा आत्म निर्भर बनाने के लिए खेती के साथ में उद्यान विभाग के जरिए भी लाभ दिलाया जाय। यह बातें डीएम अमित कुमार सिंह ने औद्यानिक विकास योजना वर्ष-2018-19 की कार्यक्रमों की समीक्षा व अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जो देश के प्रधान मंत्री का सपना है पर ड्राप, मोर क्राप प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरिगेशन), एकीकृत बागवानी विकास योजना, राष्ट्रीय आयुष पौध मिशन आदि योजना के मुद्दे पर पिछले वर्ष कराये गये कार्यों और इस वर्ष होने वाले कार्यों की बारी-बारी से गहनता पूर्वक समीक्षा की।उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षा जनपद में 25 गांवों में किसानों को खेती-बारी में प्रोत्साहन के लिए माडल के रूप में किया गया है। इन चिन्हिंत गांवों में अपने विभाग की सभी योजनाओं से शत-प्रतिशत संतृप्त किया जाय। जिससे कि चिन्हांकित 25 गांवों के किसान जिले के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनें। यहां उप निदेशक उद्यान पंकज शुक्ला, उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, कृषि अधिकारी पीयूष राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज सहित किसान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें