दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में मंगलवार को एक विवाहिता के साथ मारपीट और छेडख़ानी की गई। रात में पड़ी तहरीर के आधार पर पुलिस ने संजय निवासी दुम्हान के विरुद्ध छेडख़ानी और मारपीट के आरोप मेें मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।