फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव में बुधवार की रात अवैध खनन कर बोल्डर लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संजय (26) की मौत हो गई जबकि राजेश (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रिफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव का निवासी राजेश और संजय बाइक से राबर्ट्सगंज अपने एक रिश्तेदार का इलाज कराने गए थे। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। रात करीब सात बजे दोनों उपचार कराकर बाइक से वापस लौट रहे थे। बसौली गांव में पोखरा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां इकट्ठा होते, संजय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि क्षेत्र में रात में ट्रैक्टर से मोरंग और पत्थर का अवैध खनन का परिवहन किया जाता है। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें