फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में डीएम और एसपी ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कारागार गुर्मा में मंगलवार को पीएसी, पुलिस के साथ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने छापेमारी की। इस दौरान फोर्स ने बैरक, परिसर आदि की तलाशी ली और बंदियों से पूछताछ की। लेकिन छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तुएं नहीं मिली। सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक पुलिस एवं पीएसी के साथ डीएम और एसपी जेल के मुख्य द्वार पर पहुंचे। जेल का गेट खुलते ही फोर्स के साथ अधिकारियों ने अंदर पहुंच कर एक-एक बैरक की तलाशी शुरू कराया। पुलिस कर्मियों ने बंदियों के रहने वाले स्थान पर पहुंचकर बिस्तरों को हटवा कर भी देखा कि कहीं मोबाइल या अन्य कोई संदिग्ध वस्तुओं को छिपाकर तो नहीं रखा गया है। अधिकारियों के आदेश पर जवानों ने बैरकों के छत पर, परिसर के अन्य स्थलों की भी तलाशी ली। अस्पताल के आस-पास नालियों आदि को भी खंगाला गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले छापेमारी में कुछ भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। उधर अचानक जेल में हुई छापेमारी से जेल अधिकारियों, कर्मियों के अलावा बंदियों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। डीएम ने जेल अधिकारियों को चेताया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु बंदियों के पास नहीं मिलना चाहिए। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि तलाशी के दौरान किसी भी बंदी के पास मोबाइल या संदिग्ध वस्तुएं नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें