रेणुकूट (सोनभद्र)। पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवा पार्क में रविवार की दोपहर एक वेल्डिंग दुकान पर दो युवकों ने दुकान के कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। नगर के शिवा पार्क में स्थित गुलजार इंजीनियरिंग वर्क्स नामक दुकान के मालिक गुलजार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि रविवार की दोपहर नगर निवासी किशन नामक युवक अपने एक मित्र के साथ आया और दुकान के कर्मचारी मनीष कुमार पर मुफ्त में काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब कर्मचारी ने मुफ्त में काम करने से इंकार कर दिया तो दोनों युवकों ने कर्मचारी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। दुकान मालिक ने पुलिस को पत्र देकर युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पाकर पुलिस घायल युवक का मेडिकल करा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।